असम : कोर्ट में पत्नी की गला रेतकर हत्या

गुवाहाटी: बेटी से बलात्कार के आरोपी एक शख्स ने डिब्रूगढ़ जिला एवं सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नीकी गला रेतकर हत्या कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्ण नाहर डेका को काबू में करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया. डिब्रूगढ़ पुलिस उपाधीक्षक […]
गुवाहाटी: बेटी से बलात्कार के आरोपी एक शख्स ने डिब्रूगढ़ जिला एवं सत्र अदालत परिसर के भीतर अपनी पत्नीकी गला रेतकर हत्या कर दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने आरोपी पूर्ण नाहर डेका को काबू में करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
डिब्रूगढ़ पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप साइकिया ने बताया कि बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी ने अपनी पत्नी रीता नाहर डेका का अदालत के गलियारे में गला काट दिया. डिब्रूगढ़ पुलिस थाना प्रभारी सिद्धेश्वर बोरा ने बताया कि आरोपी इस मामले में करीब नौ महीने से जेल में था. कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी. सुनवाई में शामिल होने लिए उसकी पत्नी भी आयी थी, क्योंकि यह शिकायत उसी ने दर्ज करायीथी. बोरा ने बताया कि आरोपी ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और महिला के गले पर वार कर दिया. उन्होंने बताया कि महिला को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




