ईद की छुट्टी मनाने घर जा रहे अपहृत जवान औरंगजेब की हत्या
श्रीनगर : कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में तैनात सेना के अपहृत जवान औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के रजौरी जिला का निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया. […]
श्रीनगर : कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले में तैनात सेना के अपहृत जवान औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के रजौरी जिला का निवासी औरंगजेब ईद के मौके पर छुट्टियों में घर जा रहा था. इस दौरान पुलवामा जिले के कलामपुरा इलाके से उसका अपहरण कर लिया गया.
गोलियों से छलनी उनका शव पुलवामा के गुसु इलाके से बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के रहनेवाले थे. अधिकारियों ने बताया कि औरंगजेब चार जम्मू कश्मीर लाइट इनफैंट्री में थे और वर्तमान में वह शोपियां के शादीमार्ग में 44 राष्ट्रीय राइफल्स शिवर में तैनात थे. उन्होंने बताया कि इकाई के सेना के जवानों ने शोपियां में सुबह नौ बजे एक कार रोकी और चालक से औरंगजेब को शोपियां पहुंचाने के लिए कहा. रास्ते में कलामपोरा इलाके में आतंकियों ने गाड़ी को रोका और उनका अपहरण कर लिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया.
पुलिस ने बताया कि जवान छुट्टी मनाने जा रहा था तब यह घटना हुई. इस घटना के पीछे किस संगठन का हाथ है यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पिछले साल भी आतंकियों ने सेना के एक जवान उमर फयाज की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी. फयाज शादी में शामिल होने घर आये हुए थे. बाद में उनका शव मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










