ePaper

राजनाथ सिंह का चैलेंज : हुर्रियत राजी, तो सरकार बात करने को तैयार

Updated at : 26 May 2018 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का चैलेंज : हुर्रियत राजी, तो सरकार बात करने को तैयार

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि यदि अलगाववादी बात करने के लिए आगे आते हैं, तो हुर्रियत कांफ्रेंस नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उनकी सरकार तैयार है. हालांकि, सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया कि अभी तक हुर्रियत की ओर से इस बारे में कोई संकेत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि यदि अलगाववादी बात करने के लिए आगे आते हैं, तो हुर्रियत कांफ्रेंस नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए उनकी सरकार तैयार है. हालांकि, सिंह ने यह स्पष्ट कर दिया कि अभी तक हुर्रियत की ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं मिला है कि वह सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार है.

इसे भी पढ़ेंः अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की जमानत अर्जी खारिज

उन्होंने यहां एक टीवी चैनल से कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम कश्मीर में सभी हितधारकों के साथ वार्ता के लिए तैयार हैं. यदि हुर्रियत आगे आता है, तो हमें उनसे बात करने में कोई ऐतराज नहीं. यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार के साथ शांति वार्ता के लिए अलगाववादी नेतृत्व की ओर से कोई संकेत मिला है . सिंह ने कहा कि अब तक कोई संकेत नहीं मिला है.

गृहमंत्री ने कहा कि सरकार के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा जम्मू-कश्मीर में विभिन्न तबके के लोगों से बातचीत कर रहे हैं. रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में एकतरफा संघर्ष विराम की सरकार की घोषणा के कुछ दिनों बाद सिंह की यह टिप्पणी आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola