VIDEO : ''मास्टर सीढ़ी'' से आतंकी करते थे घुसपैठ, आप भी देखें फोल्ड होने वाली यह सीढ़ी

Updated at : 25 May 2018 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ''मास्टर सीढ़ी'' से आतंकी करते थे घुसपैठ, आप भी देखें फोल्ड होने वाली यह सीढ़ी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने आंतकियों द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने का काम किया है. इस दौरान आतंकवादी अपने कुछ सामान और हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गये. बरामद हुए सामान में एक ऐसी सीढ़ी भी है जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है. […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने आंतकियों द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने का काम किया है. इस दौरान आतंकवादी अपने कुछ सामान और हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गये. बरामद हुए सामान में एक ऐसी सीढ़ी भी है जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है. ”जी हां” यह कोई मामूली सीढ़ी नहीं है बल्कि इसे फोल्ड किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस सीढ़ी का इस्तेमाल आतंकी छोटी पहाड़ियों पर तेजी से चढ़ने के लिए करते हैं.

सेना की ओर से इस सीढ़ी का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि इन सीढ़ियों को अगर पूरा फोल्ड कर दिया जाए तो इसे एक बैग में भरकर भी ले जाया जा सकता है. इंटरनेट पर ऐसी सीढ़ियों की लंबाई 15-20 फुट तक मिलती है. कम वजन, मजबूती, ले जाने में आसान और फोल्डेबल होने के कारण इन सीढ़ियों का इस्तेमाल घुसपैठ के दौरान आसानी से आतंकी करते हैं.

आप भी देखें वीडियो


विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola