स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित 20 के खिलाफ मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
वाराणसी : वाराणसी में मंदिर और मूर्तियों को तोड़ने का विरोध कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ एक मूर्ति को छतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. जैतपुरा पुलिस के अनुसार औसनगंज इलाके से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ‘मंदिर बचाओ आंदोलन’ के दौरान कल पदयात्रा कर रहे थे। वह उर्धवेश्वर […]
विज्ञापन
वाराणसी : वाराणसी में मंदिर और मूर्तियों को तोड़ने का विरोध कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के खिलाफ एक मूर्ति को छतिग्रस्त करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. जैतपुरा पुलिस के अनुसार औसनगंज इलाके से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ‘मंदिर बचाओ आंदोलन’ के दौरान कल पदयात्रा कर रहे थे। वह उर्धवेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गये.
इसके एक हिस्से में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के जाने के बाद मूर्ति के बाएं पैर का अंगूठा टूटा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर विजय कुमार चौरसिया बल के साथ पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली. इस मामले में जैतपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की तहरीर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके 20 शिष्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










