भाजपा में शामिल होने के लिए कई लोग हैं कतार में: फडणवीस
Updated at : 24 May 2018 1:20 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राकंपा के पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग आने वाले समय में भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में हैं और उनके नाम शीघ्र सार्वजनिक किए जाएंगे. देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से […]
विज्ञापन
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राकंपा के पूर्व विधायक निरंजन देवखेडे को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि बहुत सारे लोग आने वाले समय में भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में हैं और उनके नाम शीघ्र सार्वजनिक किए जाएंगे. देवखेडे ने महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्यता से कल इस्तीफा दे दिया था.
उन्होंने राकंपा छोड़ते हुए कहा कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं. फडणवीस ने देवखेडे का पार्टी में स्वागत किया. देवखेडे के पिता दिवंगत वसंत देवखेडे ठाणे पालघर सीट से राकंपा के वरिष्ठ नेता थे और कम से कम 18 वर्ष तक परिषद के उपाध्यक्ष रहे. मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ वसंत देवखेडे जी जाने माने नेता थे और अनेक वर्षों तक राजनीति में सक्रिय रहे. निरंजन कई दिन से हमारे संपर्क में थे . वह राष्ट्रीय पार्टी में शामिल हो कर मुख्यधारा की राजनीति में शामिल होना चाहते थे. हमें भी लगा कि उन्हें हमारे साथ काम करना चाहिए और इसलिए ही उन्होंने भाजपा में शमिल होने का निर्णय किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




