पाक सैनिकों की गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू , कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर आज मोर्टार से गोले दागने और गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए हैं.जम्मू , कठुआ और सांबा जिलों में आज लगातार नौंवे दिन […]
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू , कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे भारतीय गांवों और सीमा चौकियों पर आज मोर्टार से गोले दागने और गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए हैं.जम्मू , कठुआ और सांबा जिलों में आज लगातार नौंवे दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सांबा में आज सुबह नौ बजे शुरू हुई गोलीबारी में दो लोंगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.
पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले में आवासीय इलाकों और चौकियों को भी निशाना बनाया.पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘ पीटीआई – भाषा ‘ से कहा , ‘‘ कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आवासीय इलाकों और चौकियों पर भोर से पहले भारी गोलीबारी एवं गोलाबारी की गई.” उन्होंने बताया कि गोलीबारी में तीन लोग घायल हुए जिनमें से एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




