23 मई का इतिहास: इसी दिन इंसान ने पहली बार उड़ना सीखा था

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: इतिहास में दर्ज लाखों करोड़ों घटनाओं में कुछ गिनी चुनी घटनाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने इंसान का भविष्य तय करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई. खुले आकाश में उड़ने का ख्वाब पूरी होना भी ऐसी ही एक घटना थी और इस काम को अंजाम देने वाले लिलिएनथाल का जन्म 23 मई को ही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: इतिहास में दर्ज लाखों करोड़ों घटनाओं में कुछ गिनी चुनी घटनाएं ऐसी भी हैं, जिन्होंने इंसान का भविष्य तय करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई. खुले आकाश में उड़ने का ख्वाब पूरी होना भी ऐसी ही एक घटना थी और इस काम को अंजाम देने वाले लिलिएनथाल का जन्म 23 मई को ही हुआ था.

अमेरिका के राइट बंधुओं ने पहला हवाई जहाज बना कर दुनिया को हैरान कर दिया था, लेकिन असल में उड़ने के ख्वाब को पहली बार हकीकत में बदला जर्मनी के ओटो लिलिएनथाल ने. उन्होंने ग्लाइडर बनाया और उससे कई उड़ानें भरीं और यह साबित कर दिया कि इंसान उड़ान भरने वाली मशीन विकसित कर सकता है.

23 मई की अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1848 : इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म.

1919 : जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी.

1945 : रोज़ हिटलर की यहूदी विरोधी ख़ुफ़िया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की.

1986 : अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया.

1994 : सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत.

2004 : बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे.

2008 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया.

2009 : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति ‘रोह मू ह्यून’ ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की.

2010 : उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किये महिला और पुरुष का एक साथ रहना अपराध नहीं माना.

2014 : रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola