पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के 21 वर्षीय बेटे वैष्णव की हार्ट अटैक से मौत

Updated:
विज्ञापन

सिकंदराबाद : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय के 21 वर्षीय बेटे बंडारू वैष्णव की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. वैष्णव अभी एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे. इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत से हर कोई अवाक है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत […]

विज्ञापन

सिकंदराबाद : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बंडारू दत्तात्रेय के 21 वर्षीय बेटे बंडारू वैष्णव की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. वैष्णव अभी एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे. इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत से हर कोई अवाक है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सिंकदराबाद के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान बुधवार को तड़के उनका निधन हो गाय.

बंडारू दत्तात्रेयतेलंगानाके सिकंदराबादलोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार व नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

दक्षिण भारत की राजनीति में बंडारू दत्तात्रेय भाजपा के एक प्रमुख चेहरे हैं. वे एक सितंबर 2017 तक केंद्र में श्रम एवं रोजगार मंत्री थे. हालांकि बाद में कैबिनेट में किये गये बदलाव को लेकर उनसे नेतृत्व ने इस्तीफा ले लिया. उन्होंने मंत्री के रूप में कई सुधारात्मक कदम उठाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola