आज ही के दिन माउंट एवरेस्ट पर पहुंची थीं बछेंद्री पाल
नयी दिल्ली : इतिहास में आज के दिन पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेंद्री पाल आज ही के दिन दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार आज वर्ष का 142 वां दिन […]
नयी दिल्ली : इतिहास में आज के दिन पर बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. भारत की बछेंद्री पाल आज ही के दिन दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं. ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार आज वर्ष का 142 वां दिन है और अब इस साल में 223 दिन शेष हैं. इस दिन की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1972 : पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र.
1984 : बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी.
1990 : उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय.
2001 : दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी.
2002 : नेपाल में संसद भंग.
2003 : अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकंप में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये.
2008 : संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










