कर्नाटक में धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए हमें कड़वा घूंट पीना पड़ा : डीके शिवकुमार

बेंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक में जनता दल सेकुलर व कांग्रेस की सरकार बनवाने के अहम सूत्रधार रहे डीके शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के वास्ते जेडीएस से हाथ मिलाने के लिए उन्हें कड़वा घूंट पीना पड़ा. शिवकुमार ने कहा कि 1985 से ही वह गौड़ा परिवार के खिलाफ […]
बेंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक में जनता दल सेकुलर व कांग्रेस की सरकार बनवाने के अहम सूत्रधार रहे डीके शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के वास्ते जेडीएस से हाथ मिलाने के लिए उन्हें कड़वा घूंट पीना पड़ा. शिवकुमार ने कहा कि 1985 से ही वह गौड़ा परिवार के खिलाफ लड़ते आ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं संसदीय चुनाव में सीनियर गौड़ा से हार गया था. उनके बेटे और बहू के खिलाफ चुनाव जीता. खूब राजनीति हुई. ढेर सारे मामलों से मैं दो चार हुआ लेकिन पार्टी और राष्ट्र के हित में हमें यहां धर्मनिरपेक्ष सरकार लाना है. यह राहुल गांधी का फैसला था. ‘
उन्होंने कहा, ‘‘….. इसलिए हमने यह रुख अपनाया और मुझे कड़वा घूंट पीना पड़ा. यह मेरा कर्तव्य था.’ जदएस नेता एचडी कुमारस्वामी को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता दिया है और बुधवार को वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
वे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




