ePaper

कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो कोर्ट का रुख करेगी कांग्रेस

Updated at : 16 May 2018 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता नहीं मिला तो कोर्ट का रुख करेगी कांग्रेस

नयी दिल्ली : कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला अगर संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों और परंपराओं के मुताबिक कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को सरकार गठन का न्योता नहीं देते हैं तो कांग्रेस न्यायालय का रुख कर सकती है. कांग्रेस के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर राज भवन से […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला अगर संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों और परंपराओं के मुताबिक कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को सरकार गठन का न्योता नहीं देते हैं तो कांग्रेस न्यायालय का रुख कर सकती है. कांग्रेस के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर राज भवन से नकारात्मक जवाब मिलता है तो ऐसी स्थिति में अदालत जाने के विकल्प पर गौर किया जा सकता है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘हमने (गठबंधन) सरकार गठन के लिए दावा किया है क्योंकि हमें कुल 56 फीसदी वोट मिले हैं.’ राज्यपाल की ओर से भाजपा को सरकार गठन का न्योता दिये जाने की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस के पास सभी विकल्प खुले हुए हैं.’ उन्होंने कहा कि राज्यपाल से यह अपेक्षा की जाती है कि वह जनादेश को सुनेंगे.
दरअसल , कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है. प्रदेश की 224 सदस्यीय विधानसभा में 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जद (एस) को 37 सीटें मिली हैं. बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 112 का है. भाजपा और कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola