अगले 72 घंटे में फिर आयेगा आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, झारखंड में भी तूफान की आशंका

Published at :16 May 2018 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
अगले 72 घंटे में फिर आयेगा आंधी-तूफान, मौसम विभाग ने जारी  किया अलर्ट, झारखंड में भी तूफान की आशंका

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कल देर रात धूल भरी आंधी आने के बाद भारतीय मौसम विभाग ने आज अगले 72 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, सुबह जारी किए गए चेतावनी बुलेटिन में कहा गया है कि जम्मू […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
राष्ट्रीय राजधानी में कल देर रात धूल भरी आंधी आने के बाद भारतीय मौसम विभाग ने आज अगले 72 घंटे में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, सुबह जारी किए गए चेतावनी बुलेटिन में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में 50 से 70 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने झारखंड के लिए भी अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार यहां 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. झारखंड के रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो सहित कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गयी है. विभाग के अनुसार पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में कल भी आंधी और बारिश की चेतावनी दी गयी है.

असामान्य है मई के महीने में इस तरह आंधी-तूफान का आना : विशेषज्ञ

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आयी आंधी में 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी और 13 लोग घायल हो गये. कल देर रात करीब 3 बजे शुरू हुई धूल भरी आंधी के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष ( पीसीआर ) को 78 फोन कॉल आयी. पुलिस ने बताया कि पीसीआर को पेड़ गिरने की 59 फोन कॉल , बिजली के खंभे गिरने की पांच फोन कॉल और दीवार या होर्डिंग गिरने की 11 फोन कॉल आयी हैं. इसके अलावा आंधी में कार के क्षतिग्रस्त होने की चार फोन कॉल और वाहनों को क्षति पहुंचने की 14 फोन कॉल आयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola