ePaper

कर्नाटक रिजल्‍ट के बाद बोले राहुल गांधी, संघर्ष करेंगे

Updated at : 15 May 2018 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक रिजल्‍ट के बाद बोले राहुल गांधी, संघर्ष करेंगे

नयी दिल्ली : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभर प्रकट किया और कहा कि वह राज्य की जनता के लिए संघर्ष करेंगे. राहुल ने ट्वीट कर कहा, इस चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट करने वाले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभर प्रकट किया और कहा कि वह राज्य की जनता के लिए संघर्ष करेंगे.

राहुल ने ट्वीट कर कहा, इस चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट करने वाले सभी लोगों का बहुत धन्यवाद. हम आपके सहयोग को सराहते हैं और आपके लिए संघर्ष करेंगे. उन्होंने कहा, अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पार्टी के पक्ष में समर्पण दिखाया और कड़ी मेहनत की.

इसे भी पढ़ें…

PM मोदी ने कर्नाटक में भाजपा को समर्थन देने पर लोगों के प्रति आभार प्रकट किया

कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है. अब तक के नतीजों और रुझानों के मुताबिक भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जदएस-बसपा गठबंधन को 38 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. बहुमत का जादुई आंकड़ा 112 सीटों का है.

इसे भी पढ़ें…

कर्नाटक : महाराष्‍ट्र के पूर्व CM चव्‍हान का दावा, भाजपा सरकार बनायेगी तो विधायकों की होगी खरीद-फरोख्त

कर्नाटक : सरकार पर सस्पेंस, गवर्नर से मिले येदियुरप्पा, कुमारास्वामी ने भी दावा पेश किया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola