ePaper

10 मई का इतिहास : जीत के बाद बाबर आज ही पहुंचा था आगरा, मंडेला बने थे राष्ट्रपति, और जानें

Updated at : 10 May 2018 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
10 मई का इतिहास : जीत के बाद बाबर आज ही पहुंचा था आगरा, मंडेला बने थे राष्ट्रपति, और जानें

नयी दिल्ली : साल के पांचवें महीने का यह दसवां दिन यानी दस मई कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है. आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना करके हमारे देश का इतिहास भूगोल सब बदलकर रख दिया. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : साल के पांचवें महीने का यह दसवां दिन यानी दस मई कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी है. आज ही के दिन बाबर ने पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद देश की तत्कालीन राजधानी आगरा में कदम रखा और मुगल शासन की स्थापना करके हमारे देश का इतिहास भूगोल सब बदलकर रख दिया. दस मई को ही हरियाणा की संतोष यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर लगातार दूसरी बार कदम रखा और ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला पर्वतारोही बनीं. इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1427 : यूरोपीय शहर स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया. 1503 : इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की.
1526 : पानीपत की लड़ाई जीतने के बाद मुगल शासक देश की तत्कालीन राजधानी आगरा पहुंचा.
1655 : ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया.
1796 : नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया
1916 : नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया. 1945 : रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया.
1959 : सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची.
1972 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया.
1993 : संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली पहली महिला पर्वतारोही बनीं.
1994 : नेल्सन मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. 1995 : दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खान की लिफ्ट में हुए हादसे में 104 मजदूरों की मौत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola