जेएनयू के और एक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा के साथ मारपीट का मामला दर्ज

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा की कथित रूप से पिटाई करने का मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि इससे एक महीने पहले ही जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जोहरी के खिलाफ विश्वविद्यालय की आठ छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया […]
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा की कथित रूप से पिटाई करने का मामला दर्ज किया है. गौरतलब है कि इससे एक महीने पहले ही जेएनयू के प्रोफेसर अतुल जोहरी के खिलाफ विश्वविद्यालय की आठ छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर को जमानत मिल गयी है. शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर राजबीर सिंह के खिलाफ दो मई को प्राथमिकी दर्ज की गयी.
पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वह नौ फरवरी को सिंह से बात करने के लिए उनके कमरे के बाहर खड़ी थी. उस दौरान प्रोफेसर ने छात्रा और उसे बचाने आये एक अन्य छात्र की पिटाई कर दी. इस बीच, प्रोफेसर ने शिकायत दर्ज करायी है कि कुछ छात्रों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें उनके कमरे में घुसने नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




