JK डिप्टी सीएम के काफिले का वाहन नहर में गिरा, एक की मौत, पांच जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के काफिले का एक वाहन शनिवार को फिसल कर नहर में गिर गया जिसमें राज्य के सूचना विभाग के एक फोटोग्राफर की मौत हो गयी और पांच अन्य जख्मी हो गये. पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान सुरम सिंह (50) के तौर पर हुई है. जख्मी […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के काफिले का एक वाहन शनिवार को फिसल कर नहर में गिर गया जिसमें राज्य के सूचना विभाग के एक फोटोग्राफर की मौत हो गयी और पांच अन्य जख्मी हो गये. पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान सुरम सिंह (50) के तौर पर हुई है. जख्मी लोगों में चालक और चार यात्री शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना जम्मू के बाहरी क्षेत्र स्थित ग्रेटर कैलाश इलाके में हुई जब उप मुख्यमंत्री का काफिला एक समारोह से लौट रहा था. अधिकारी ने बताया कि चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ और वाहन से सिंह का शव बाहर निकाला गया. लापरवाही से वाहन चलाने से इनकार करते हुए गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना इसलिए हुई कि चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा. उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मृतक के परिजन से मिलकर मैं व्यक्तिगत तौर पर संवेदना जताऊंगा.’ एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन गंगाल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जिसमें से एक की मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola