"बेतुके" बयान पर घिरे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब, पीएम मोदी ने किया तलब

नयी दिल्ली/अगरतला : अपने बयानों से विवाद खड़ा करने और सुर्खियों में बने रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तलब किया है. बिप्लब 2 मई को पीएम मोदी से मिलेंगे. उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे बयान दे दिये जिससे हंगामा खड़ा हो गया. सबसे ताजा बयान में […]
नयी दिल्ली/अगरतला : अपने बयानों से विवाद खड़ा करने और सुर्खियों में बने रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तलब किया है. बिप्लब 2 मई को पीएम मोदी से मिलेंगे. उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे बयान दे दिये जिससे हंगामा खड़ा हो गया. सबसे ताजा बयान में उन्होंने बेरोजगारों को नसीहत दी है कि युवा सरकारी नौकरी का इंतजार ना करें. पान दुकान खोलें, गाय पाले इससे लाखों कमा सकते हैं. उनके इस बयान पर विरोधी दलों ने जमकर निशाना साधा है.
इसके बाद उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए नेताओं के पीछे युवा न भागें कुछ साल में बल्कि पान की दुकान खोल लें कुछ साल में खाते में पांच लाख रुपये हो जायेंगे. इसी तरह उन्होंने कहा कि गाय पाल लें कुछ साल बात खाते में 10 लाख रुपयेजमा हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




