अमित शाह का राहुल पर पलटवार, कहा-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों का योगदान जानना चाहता है देश

Updated at : 28 Apr 2018 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह का राहुल पर पलटवार, कहा-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों का योगदान जानना चाहता है देश

हुंगुंड (कर्नाटक) : राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में हुए कार्यों पर सवाल खड़े किये जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार की चार पीढ़ियों के योगदान के बारे में जानकारी चाहता है. शाह ने कहा, ‘राहुल […]

विज्ञापन

हुंगुंड (कर्नाटक) : राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में हुए कार्यों पर सवाल खड़े किये जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार की चार पीढ़ियों के योगदान के बारे में जानकारी चाहता है.

शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी पूरे कर्नाटक में घूम-घूम कर पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार ने पिछले चार साल में क्या किया है. हमें राहुल के सवाल का जवाब नहीं चाहिए. आप हमारे चार साल के कार्यों का विवरण क्यों चाहते हैं? देश के लोग आपकी चार पीढ़ियों के योगदान के बारे में पूछ रहे हैं.’ उत्तर कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि संप्रग सरकार ने 13वें वित्त आयोग के तहत कर्नाटक को 88,000 करोड़ रुपये दिये, जबकि भाजपा सरकार ने 14वें वित्त आयोग के तहत 2014 से राज्य का हिस्सा बढ़ा कर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया.

भाजपा के राज्य प्रमुख बीएस येदियुरप्पा के लिए लोगों से समर्थन मांगते हुए शाह ने कांग्रेस पर 2008 में कर्नाटक की भाजपा सरकार को गिराने का आरोप लगाया. शाह ने कहा, ‘मैं आपसे यह अपील करने यहां आया हूं कि येदियुरप्पा को राज्य में पांच साल शासन करने का अवसर दीजिये, वह कनार्टक को नंबर एक राज्य बनायेंगे.’ उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सुनामी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola