ePaper

UPSC 2017 : आजाद भारत में पहली बार 51 मुस्लिम IAS बने

Updated at : 28 Apr 2018 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
UPSC 2017 : आजाद भारत में पहली बार 51 मुस्लिम IAS बने

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)के सिविल सेवा परीक्षा 2017 के फाइनल रिजल्ट आ गये हैं.इसपरीक्षा में कुल 990लोगोंको सफलता मिली है, जिसमें 51 (5.15 फीसदी) मुस्लिम हैं. आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आइएएस की परीक्षा में पास हुए हैं. टॉप 100 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)के सिविल सेवा परीक्षा 2017 के फाइनल रिजल्ट आ गये हैं.इसपरीक्षा में कुल 990लोगोंको सफलता मिली है, जिसमें 51 (5.15 फीसदी) मुस्लिम हैं. आजाद भारत के इतिहास में यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आइएएस की परीक्षा में पास हुए हैं. टॉप 100 में 6 मुस्लिम हैं, जिसमें तीन महिलाएं हैं. इनके नाम समीरा एस (28वीं रैंक) जमील फातिमा जेबा (62वीं रैंक) और हसीन जेहरा रिजवी (87वी रैंक)हैं. वर्ष 2016 में शीर्ष 100 उम्मीदवारों में 10 और 2015 में मात्र एक मुस्लिम उम्मीदवार जगह बना पाया था.

इसे भी पढ़ें : UPSC 2017 रिजल्ट : रांची के सागर को 13 वां स्थान

शुक्रवार की शाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी रिजल्ट में हैदराबाद के अनुदीप डुरीशेट्टी ने ऑल इंडिया लेवल पर टॉप किया. उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले साद मियां खान ने25वीं रैंक हासिल की, जो कि मुस्लिम उम्मीदवारों में सबसे ऊंची रैंकिंग है. मेरिट लिस्ट में कुल 990 लोग हैं, जिसमें 476 कैंडिडेट जनरल केटेगरी के हैं, 275 ओबीसी, 165 एससी और 74 एसटी श्रेणी के हैं. ज्ञात हो कि वर्ष 2016 में 50, 2015 में 37, 2014 में 40 और 2013 में 34मुस्लिमअभ्यर्थियों ने सिविल सेवा की परीक्षा पास की.

इसे भी पढ़ें : यूपीएससी परीक्षा : पटना के अतुल को चौथी व अभिलाषा को 18वीं रैंक, जानें बिहार के अन्य सफल अभ्यर्थियों के बारे में

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि वर्ष 2011 में हुई जनगणना के अनुसार, मुसलमानों की कुल आबादी 14.23% है, लेकिन वे शिक्षा और संसाधनों की कमी के कारण अक्सर शीर्ष सरकारी सेवाओं में बहुत कम प्रतिनिधित्व करते हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिशत 8.57 है. 2006 में भारतीय मुसलमानों के हालात पर आयी जस्टिस सच्चर समिति की रिपोर्ट में बताया गया था कि सिविल सेवा में मुसलमानसिर्फ तीन प्रतिशत हैं, जबकि पुलिस सेवा मेंयह संख्या चार प्रतिशत है.

संघ लोक सेवा आयोग 2017 में चयनित मुस्लिम छात्रों के नाम
रैंकरोल नंबरनाम
250325465साद मियां खान
280011598समीरा एस
360584343फजलुल हसीब
620786820जमील फातिमा जेबा
870669802हसीन जाहेरा रिजवी
970052405अजर जिया
1370126399सैयद अली अब्बास
1540005503मोती उर रहमान
1650444670असीम खान
1900444510सैयद इमरान मसूद
2000365004मुहम्मद जुनैद पीपी
2170626326इल्मा अफरोज
2260429287हसरत जासमीन
2820504526एजाज अहमद
3260030666मोहम्मद नूह सिद्दीकी
3390050154शेख सलमान
3520191790जुनैद अहमद
3780032947इनाबत खालिक
3840529095सद्दाम नवास
4100369659सैयद जाहिद अली
4440011264फुरकान अख्तर
4450336862सोफिया
4700393562मोहम्मद शफीक
4710641379जफर इकबाल
4850010280गौश आलम
4870097593हारिस रशीद
5360404666इजस असलम सी एस
5390285502अनम सिद्दीकी
5700048867हसन साफिन मुस्तफा अली
5720128649साहिला
6020268888मोहम्मद शब्बीर के
6130467937इरशाद सीएम
6200651711इब्सन शाह आइ
6220516919अली अबूबकर टीटी
6510668462रेहाना आर
6550562225अमल एनएस
6560120006मोहम्मद नसीमुद्दीन
6570556919हरीशा बीसी
6930557457शाहिद टी कोमथ
6950688921शाहिद अहमद
7090080618अजमल शहजाद अलियार रावथर
7250444350इमरान अहमद
7520478428बुशरा अंसारी
8000006499अफसल हमीद
8010442562सरवाइया रियाजभाई रफीकभाई
8100390372शीरत फातिम
8410010178अरशिया जाखू
8430333248आमिर बशीर
8450135531खालिद हुसैन
8500370963आरिफ खान
9390882366मोहम्मद फारूक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola