नीट पीजी, नीट एसएस कटआफ पर्सेंटाइल में 15% की कमी, 18, 000 अभ्यर्थियों को लाभ

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा पीजी और नीट सुपर स्पेशिएलिटी परीक्षा के लिए ‘ पर्सेंटाइल कटआफ ‘ में 15 प्रतिशत की कमी कीगयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार इस निर्णय से करीब 18, 000 अभ्यर्थियों को लाभ होने की उम्मीद है और इससे पीजी सीट भरने की संभावना में सुधार होगा. […]
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा पीजी और नीट सुपर स्पेशिएलिटी परीक्षा के लिए ‘ पर्सेंटाइल कटआफ ‘ में 15 प्रतिशत की कमी कीगयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार इस निर्णय से करीब 18, 000 अभ्यर्थियों को लाभ होने की उम्मीद है और इससे पीजी सीट भरने की संभावना में सुधार होगा. इससे सीटों की बरबादी भी कम होगी. इस निर्णय का उल्लेख करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि स्नातकोत्तर (पीजी) सीटें भरने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘ मेडिकल क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और यह इसे सरकार की ओर से दी गयी प्राथमिकता को रेखांकित करता है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं मुहैया कराने के लिए पर्याप्त श्रमशक्ति उपलब्ध हो. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




