ePaper

सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका-फेसबुक को भेजा दूसरा नोटिस

Updated at : 25 Apr 2018 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका-फेसबुक को भेजा दूसरा नोटिस

नयी दिल्ली : सरकार ने फेसबुक से जुड़े लोगों की जानकारियां लीक होने के मामले में कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को बुधवार को दूसरी बार नोटिस जारी किया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका के पिछले जवाब को ‘गोलमोल’ मानते हुए सख्त रवैया अपनाया है और दोनों कंपनियों को फिर नोटिस दिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने फेसबुक से जुड़े लोगों की जानकारियां लीक होने के मामले में कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को बुधवार को दूसरी बार नोटिस जारी किया. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका के पिछले जवाब को ‘गोलमोल’ मानते हुए सख्त रवैया अपनाया है और दोनों कंपनियों को फिर नोटिस दिया है.

नोटिस में दोनों से कुछ अतिरिक्त सवाल पूछे गये हैं. अतिरिक्त सवालों का जवाब देने के लिए कंपनियों को 10 मई तक का समय दिया गया है. सूत्रों ने कहा कि कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक के जवाब में अनियमितताएं पायी गयी थी. कैंब्रिज एनालिटिका को भेजे हालिया नोटिस में कहा गया, ‘यह साफ है कि गोलमोल रवैया अपनाते हुए बताने के बजाय छिपाने की कोशिशें की गयी हैं.’ इसमें कहा गया, फेसुबक की दलीलों तथा सार्वजनिक माफी के बाद अब कैंब्रिज एनालिटिका जवाबदेह है. फेसबुक ने कहा था कि जानकारियां लीक होने के इस मामले में भारत के 5.62 लाख लोगों के प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि, कैंब्रिज एनालिटिका का कहना है कि उसके पास भारतीय लोगों से संबंधित कोई फेसबुक जानकारी नहीं है.

सरकार ने फेसबुक को सुरक्षा के लिए अपनी ओर से किए गए उन उपायों की सूची मुहैया कराने को कहा है जो भारतीय लोगों से जुड़ी सूचनाओं का किसी बाहरी पक्ष द्वारा चुनाव को प्रभावित करने समेत किसी अन्य उद्देश्य के लिए दुरुपयोग रोकने के लिए हैं. इस महीने की शुरुआत में दोनों कंपनियों ने पहले नोटिस का जवाब दिया था. इसके बाद सरकार ने अतिरिक्त सवालों के साथ यह दूसरा नोटिस भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola