राम माधव ने कहा, कठुआ की पीड़िता को न्याय दिलायेगी सरकार, महबूबा ने फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की
जम्मू : भाजपा महासचिव राम माधव ने आज कहा, कठुआ गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. पुलिस ने जनवरी में जांच शुरू की थी और तीन महीने में जांच पूरी करके चार्टशीट दाखिल किया है. आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वह पुलिस अधिकारी भी अरेस्ट […]
जम्मू : भाजपा महासचिव राम माधव ने आज कहा, कठुआ गैंगरेप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. पुलिस ने जनवरी में जांच शुरू की थी और तीन महीने में जांच पूरी करके चार्टशीट दाखिल किया है. आठ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही वह पुलिस अधिकारी भी अरेस्ट हुआ है जिसपर सबूत मिटाने के आरोप लगे थे. एक मीटिंग की गयी है, जिसमें हमने वर्तमान हालात का जायजा लिया है. इसमें दो मंत्रियों के इस्तीफे पर भी चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार लड़की के लिए न्याय और दोषियों को दंड़ित किया जाना सुनिश्चित करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










