फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा इंद्राणी को दी जा रही थी ओवरडोज मेडिसीन
मुंबई : शीना बोरा हत्याकांड में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी को अवसाद रोधी दवा की अधिक मात्रा दी गयी , जो उन्हें लिखी नहीं गयी थी. यह जानकारी यहां जे जे अस्पताल ने फॉरेंसिक प्रयोगशाला की रिपोर्ट के हवाले से दी. 46 वर्षीय मुखर्जी को शुक्रवार को सरकारी अस्पताल […]
मुंबई : शीना बोरा हत्याकांड में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी इंद्राणी मुखर्जी को अवसाद रोधी दवा की अधिक मात्रा दी गयी , जो उन्हें लिखी नहीं गयी थी. यह जानकारी यहां जे जे अस्पताल ने फॉरेंसिक प्रयोगशाला की रिपोर्ट के हवाले से दी. 46 वर्षीय मुखर्जी को शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
उन्हें दक्षिण मुंबई में स्थित भायखला जेल की कोठरी से ‘ अर्द्धचेतन अवस्था ‘ में लाया गया था. अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद बीमारी के कारणों का पता लगाने के लिए उनकी कई मेडिकल जांच करायी गयी. जे जे अस्पताल के एक चिकित्सक ने कॉलिना की फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के हवाले से बताया , ‘ उनके मूत्र के नमूने की रिपोर्ट बेंजोडियाजेपाइन के स्तर में काफी वृद्धि दर्शाती है. यह एक तरह की अवसाद रोधी दवा है. ‘ यह रिपोर्ट कल रात सौंपी गयी थी.
जे जे अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ . संजय सुरेज ने कहा कि मुखर्जी के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है और उन्हें आहार के रूप में तरल पदार्थ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा , ‘‘ अब उनकी हालत काफी बेहतर है. वह बातचीत कर रही हैं और उन्हें आहार के रूप में तरल पदार्थ दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










