पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर जिग्नेश मेवानी के खिलाफ मामला दर्ज

बेंगलुरु : बेंगलुरु से करीब 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर उकसाने वाली टिप्पणी करने को लेकर दलित नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है . चित्रदुर्ग विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी ड्यूटी के उड़न दस्ता अधिकारी टी […]
बेंगलुरु : बेंगलुरु से करीब 200 किलोमीटर दूर चित्रदुर्ग में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर उकसाने वाली टिप्पणी करने को लेकर दलित नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है . चित्रदुर्ग विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी ड्यूटी के उड़न दस्ता अधिकारी टी जयंत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
अपनी शिकायत में जयंत ने आरोप लगाया कि मेवानी ने कल शाम चित्रदुर्ग में एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी के खिलाफ टिप्पणियां की. पुलिस ने कल बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 188, 117 और 34 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. शिकायत मेंमेवानी को कथित तौर पर यह कहते हुए उद्धृत किया गया है , ‘‘ आज युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. जब मोदी15 अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करने बेंगलुरू पहुंचे तो आप भीड़ के साथ मिलकर हवा में कुर्सियां उछालें और उनकी जनसभा में बाधा डालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




