भारत के राजनीतिक इतिहास में खास है 6 अप्रैल का दिन, आप भी जानें...!

Updated at : 05 Apr 2018 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के राजनीतिक इतिहास में खास है 6 अप्रैल का दिन, आप भी जानें...!

नयी दिल्ली : कल आने वाला छह अप्रैल का दिन भारत के राजनीतिक इतिहास में एक खास अहमियत रखता है. देश के प्रमुख राजनीतिक स्तंभों में से एक भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में 6 अप्रैल के ही दिन हुई थी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कल आने वाला छह अप्रैल का दिन भारत के राजनीतिक इतिहास में एक खास अहमियत रखता है. देश के प्रमुख राजनीतिक स्तंभों में से एक भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में 6 अप्रैल के ही दिन हुई थी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नयी पार्टी का जन्म हुआ.

1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ. पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी को भंग करके भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गयी.

खेल जगत के लिए भी 6 अप्रैल का दिन खास महत्व रखता है. सब जानते हैं कि खेल और खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक खेल हज का दर्जा रखते हैं और हर खिलाड़ी की यह ख्वाहिश होती है कि वह उस बुलंदी तक पहुंचे कि कम से कम एक बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले सके. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत 1896 में छह अप्रैल को एथेंस में हुई थी.

यह खेल रोमन सम्राट थिडोसियस द्वारा प्राचीन ओलंपिक खेलों पर रोक लगाये जाने के 1500 साल बाद दोबारा अस्तित्व में आये. 6 अप्रैल साल का 96वां दिन है और अब 269 दिन बाकी हैं. इस दिन की देश विदेश की कुछ चुनिंदा घटनाएं इस प्रकार हैं.

1906 : पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइड हासिल किया.

1909 : अमेरिका के राबर्ट पियरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया.

1917 : प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की.

1919 : गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया.

1925 : विमान में पहली बार फिल्म दिखायी गयी. विमान ब्रिटिश एयर का था.

1936 : एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की.

1942 : जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की.

1955 : अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया.

1957 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया.

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरू मध्य तैर कर पार किया. इस दिन को विकास और शांति के लिए खेलों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

इंडोनेशिया में छह अप्रैल को नेशनल फिशरमन डे मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola