एयर इंडिया ने भारत सरकार की गारंटी पर लिया 19 हजार करोड़ से अधिक का लिया ऋण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2018 1:05 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में भारत सरकार की गारंटी के जरिए विभिन्न बैंकों से 19,512.5 करोड़ रुपये का अल्पकालिक ऋण हासिल किया. लोकसभा में के. अशोक कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी दी. मंत्री की ओर से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में भारत सरकार की गारंटी के जरिए विभिन्न बैंकों से 19,512.5 करोड़ रुपये का अल्पकालिक ऋण हासिल किया.
लोकसभा में के. अशोक कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह जानकारी दी. मंत्री की ओर से सदन के समक्ष पेश ब्यौरे के मुताबिक वित्त वर्ष 2017-18 में भारत सरकार की गारंटी से विभिन्न बैंकों द्वारा एयर इंडिया को 10,648.07 करोड़ रुपये का अल्कालिक ऋण दिया गया.
उन्होंने कहा कि एयर इंडिया को 2016-17 में 4,840.53 करोड़ रुपये और 2015-16 में 4,023.95 करोड़ रुपये का अल्कालिक ऋण मिला। मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले सितंबर से दिसंबर महीने के बीच भारत सरकार ने विभिन्न आपूर्तिकतार्ओं के अतिदेय भुगतान के लिए एयर इंडिया को 6250 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




