ePaper

अमित शाह भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई से करेंगे 2019 का चुनावी आगाज

Updated at : 04 Apr 2018 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई से करेंगे 2019 का चुनावी आगाज

मुंबई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह अप्रैल को पार्टी के 38 वें स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसे 2019 के आम चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. महाराष्ट्र के विभिन्न भागों से पार्टी कार्यकर्ताओं के इस […]

विज्ञापन

मुंबई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह अप्रैल को पार्टी के 38 वें स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसे 2019 के आम चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. महाराष्ट्र के विभिन्न भागों से पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. इसका आयोजन उपनगर बांद्रा के बांद्रा कुर्ला परिसर के एमएमआरडीए ग्राउंड में होना है.

भाजपा की प्रदेश इकाई प्रमुख रावसाहेब दानवे ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शाह के अलावा, महाराष्ट्र से आने वालेकेंद्रीय मंत्रियों तथा अन्य भाजपा नेता सुबह साढ़े ग्यारह बजे आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करेंगे. भाजपा के लिए मुंबई के स्थल को लेकर एक भावनात्मक संबंध है क्योंकि पार्टी के गठन के बाद इसका पहला सम्मेलन 1980 में मुंबई में ही हुआ था.

दानवे ने कहा,‘‘ भाजपा का इरादा राज्य में एक करोड़ सदस्य बनाने का है. हमारी 25 युवाओं की एक टीम है जिसमें महिलाएं, दलित, ओबीसी और आदिवासी शामिल हैं और जो राज्य के हर बूथ पर मौजूद रहेंगे. विधानसभा की हर सीट पर 315 बूथ हैं. यानी हर सीट पर बूथस्तर के कार्यकर्ताओं की कुल संख्या7500 है.’ महाराष्ट्र में288 विधानसभा सीटें हैं. दानवे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनों, बसों और जीप से मुंबई लाने की व्यवस्था कीगयी है.

वर्ष 1980 के सम्मेलन का जिक्र करते हुए दानवे ने कहा कि इसमें अटल बिहारी वाजपेयी को अगला प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया गया था और इसे सच होने में कुछ वर्ष लगे. यह पूछे जाने पर कि क्या इस रैली को भाजपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है, दानवे ने जवाब दिया, ‘‘ हां, आप यह कह सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola