ePaper

कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी पांचवे चरण में दो दिन के दौरे पर, जहां शाह गये थे वहां जाएंगे

Updated at : 03 Apr 2018 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी पांचवे चरण में दो दिन के दौरे पर, जहां शाह गये थे वहां जाएंगे

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांचवे चरण का प्रचार शुरू करेंगे. राहुल उन जगहों पर भी जाएंगे जिनका हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दौरा किया है. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल शिवमोगा, दावनगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुरू और रामनगर जिले में जाएंगे. पार्टी की […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने पांचवे चरण का प्रचार शुरू करेंगे. राहुल उन जगहों पर भी जाएंगे जिनका हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दौरा किया है. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल शिवमोगा, दावनगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुरू और रामनगर जिले में जाएंगे. पार्टी की ओर से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, जनसभाएं करने के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धगंगा मठ में शिवकुमार स्वामी जी से मिलेंगे.

राहुल बस स्टैंड चौक पर लोगों से मिलेंगे और शिवमोगा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह दावनगेरे जिले के होन्नाली, हरिहारा और बैठी शहरों में भी जाएंगे. राहुल जिले में जनसभा भी करेंगे. यात्रा के दूसरे दिन राहुल चित्रदुर्ग जिले के होलालकेरे जाएंगे जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर वह तुमकुरू जिले में सिद्धगंगा मठ जाएंगे. दिल्ली रवानगी से पहले राहुल कुनिगल में लोगों से मिलेंगे और रामनगर जिले के मगाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे. शाह ने 26-27 मार्च को इन जगहों का दौरा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola