एनएमसी विधेयक से आइएमए नाखुश डॉक्टर दो अप्रैल से रहेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग( एनएमसी) विधेयक पर संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों को खारिज कर दिया है. दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है. आइएमए देश में निजी चिकित्सकों का सबसे बड़ा निकाय है. यह फैसला रविवार को दिल्ली में आयोजित महापंचायत में लिया गया, […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग( एनएमसी) विधेयक पर संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों को खारिज कर दिया है. दो अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है. आइएमए देश में निजी चिकित्सकों का सबसे बड़ा निकाय है.
यह फैसला रविवार को दिल्ली में आयोजित महापंचायत में लिया गया, जिसमें देश भर के 25,000 से अधिक डॉक्टर जुटे. संसदीय समिति ने सिफारिश की है कि चिकित्सकों के लिए देश के अंदर काम करने की न्यूनतम अनिवार्य अवधि तय की जाये.
अमूमन देखा जा रहा है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अवसर मिलते ही देश छोड़कर चले जाते हैं. प्रो रामगोपाल यादव की अध्यक्षता वाली समिति ने ये सिफारिशें की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










