ePaper

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहा है गुजरात : नीति आयोग

Updated at : 18 Mar 2018 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ रहा है गुजरात : नीति आयोग

गांधीनगर: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कहा कि गुजरात ने औद्योगीकरण में काफी अच्छा काम किया है, लेकिन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्रों में इसे अभी और काम करने की जरूरत है. कुमार ने यहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों से मुलाकात के […]

विज्ञापन

गांधीनगर: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने आज कहा कि गुजरात ने औद्योगीकरण में काफी अच्छा काम किया है, लेकिन स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्रों में इसे अभी और काम करने की जरूरत है. कुमार ने यहां मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुजरात की उपलब्धियां औद्योगीकरण, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों की उपलब्धियों की तरह नहीं है….. यह इन दो( स्वास्थ्य एवं शिक्षा) क्षेत्रों में पीछे है. मैंने राज्य सरकार से इस बारे में बात की.’

कुमार ने कहा कि उन्हें सरकार से यह जानकर खुशी हुई कि2018-19 के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर बजटीय आवंटन बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि गुजरात इस साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में‘‘ बड़ी सफलता’ की योजना बना रहा है और जिला कलक्टरों से कहा गया है कि वे बाल कुपोषण एवं मातृ मृत्यु अनुपात की तरफ विशेष ध्यान दें. कुमार ने कहा कि नीति आयोग प्रस्तावित तटीय आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना में गुजरात की मदद करेगा. तटीय आर्थिक क्षेत्रों का मकसद राज्य के तट के पास आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola