ePaper

नीरव मोदी की जमीन पर किसानों ने ठोका दावा, शुरू की जुताई

Updated at : 17 Mar 2018 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
नीरव मोदी की जमीन पर किसानों ने ठोका दावा, शुरू की जुताई

अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के खंडाला गांव में किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पंजाब नैशनल बैंक के 11 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी की जमीन पर किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जुताई-कोड़ाई का काम भी किया. किसानों का आरोप है कि नीरव मोदी ने […]

विज्ञापन

अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के खंडाला गांव में किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पंजाब नैशनल बैंक के 11 हजार करोड़ से ज्यादा के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी की जमीन पर किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जुताई-कोड़ाई का काम भी किया. किसानों का आरोप है कि नीरव मोदी ने उनकी जमीन बहला फुसलाकर कौड़ी के भाव में खरीद लिया था. किसानों ने जमीन जोतकर इसपर अपना दावा ठोका है.

जमीन जोतने वाले किसानों ने का कहना है कि नीरव मोदी ने हमें ठगते हुए हमारी जमीन हड़प ली. हमने आज जो जुताई की है, वह एक तरह का विरोध प्रदर्शन है, जिसमें हम यह दिखाना चाहते हैं कि यह जमीन हमने उसे नहीं दी है…इसपर हमारा कब्जा है. नीरव को बैंकों द्वारा करोड़ो रुपये दिये गये लेकिन किसानों को 10 हजार रुपये से ज्यादा नहीं दिये जाते हैं. हमने इसके खिलाफ भूमि आंदोलन शुरू किया है.

यहां चर्चा कर दें कि नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी पर बैंकिंग घोटाले का आरोप है. नीरव मोदी कई बार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बुलाने के बावजूद भी भारत लौटने से इनकार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola