दिल्‍ली को नयी मेट्रो की सौगात, पिंक लाइन से जुड़ेंगे डीयू के उत्तर और दक्षिण परिसर

Updated at : 12 Mar 2018 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली को नयी मेट्रो की सौगात, पिंक लाइन से जुड़ेंगे डीयू के उत्तर और दक्षिण परिसर

नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का आगाज बुधवार से होने जा रहा है. करीब 21 किलोमीटर की यह लाइन दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगी. इन परिसरों के बीच यात्रा करने में करीब 40 मिनट लगेंगे. पिंक लाइन का मजलिस पार्क- दुर्गाबाई देशमुख दक्षिण परिसर खंड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का आगाज बुधवार से होने जा रहा है. करीब 21 किलोमीटर की यह लाइन दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगी.

इन परिसरों के बीच यात्रा करने में करीब 40 मिनट लगेंगे. पिंक लाइन का मजलिस पार्क- दुर्गाबाई देशमुख दक्षिण परिसर खंड मुसाफिरों और खासतौर पर छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा, जिन्हें फिलहाल उत्तर परिसर से वहां जाने के लिए या तो सड़क रास्ते का या फिर धौला कुआं तक मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन का इस्तेमाल करना पड़ता था. इसके बाद पैदल या अन्य साधन से वे दक्षिण परिसर पहुंचते थे.

दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तर परिसर में पहले ही मेट्रो स्टेशन है जिसका नाम विश्वविद्यालय है. यह स्टेशन येलो लाइन में आता है. यह लाइन समयपुर बादली को गुड़गांव में हुड्डा सिटी सेंटर से जोड़ता है.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम( डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, पहली बार दिल्ली मेट्रो नेटवर्क से डीयू के दोनों परिसर एक- दूसरे से जुड़ गए हैं. यह यात्रा के समय में कटौती करेगा और खासतौर पर छात्रों को फायदा पहुंचाएगा, जिन्हें अबतक अधिकतर सड़क के जरिए ही सफर करना पड़ता था.

विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से दुर्गाबाई देशमुख दक्षिण परिसर जाने में करीब 40 मिनट लगेंगे, जिसमें आजादपुर स्टेशन पर इंटरचेंज में लगने वाला वक्त भी शामिल है. आजादपुर स्टेशन येलो लाइन पर पड़ता है और पिंक लाइन के तीन इंटरचेंज स्टेशनों में से एक है, जो 14 मार्च को खुल जाएगा. अन्य दो, रेड लाइन पर नेताजी सुभाष प्लेस और ब्लू लाइन पर राजौरी गार्डन है.

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने26-28 फरवरी को इस लाइन का निरीक्षण किया था और परियोजना को मंजूरी दे दी थी. 21.56 किलोमीटर लंबी मजलिस पार्क- दुर्गाबाई देशमुख दक्षिण परिसर गलियारे का औपचारिक शुभांरभ 14 मार्च को यहां मेट्रो भवन में शाम चार बजे केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पूरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे.

अधिकारी ने बताया कि इस लाइन पर यात्रा सेवा उसी दिन शाम से शुरू हो जाएगी. इस खंड में 12 स्टेशन है जिसमें आठ जमीन से ऊपर हैं जबकि चार भूमिगत हैं. डीएमआरसी ने कहा कि 21.56 किलोमीटर के गलियारे के खुलने के बाद, द्वारका 21 ( ब्लू लाइन) और रिठाला ( रेड लाइन) के बीच भी यात्रा का वक्त करीब 16 मिनट तक कम हो जाएगा और राजौरी गार्डन तथा आजादपुर के बीच सफर का वक्त करीब 23 मिनट घट जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola