ePaper

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं

Updated at : 07 Mar 2018 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को एक ऐसे भविष्य के निर्माण में सलंग्‍न होना चाहिए जहां हर भारतीय महिला को व्यवहार में समान अवसर मिले जिसकी वह हकदार है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्‍ट्रपति ने अपने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को एक ऐसे भविष्य के निर्माण में सलंग्‍न होना चाहिए जहां हर भारतीय महिला को व्यवहार में समान अवसर मिले जिसकी वह हकदार है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देता हूं.

यह दिन जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के व्‍यक्‍तिगत या पेशेवर स्‍तर पर किये गये योगदान को पहचान देने और सम्‍मानित करने का अवसर है.

उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं ने अक्‍सर बड़ी चुनौतियों के बीच अपने प्रयासों से सराहनीय सफलता हासिल की है. वे अपने परिवारों के साथ ही हमारे समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

कोविंद ने कहा, इस अवसर पर हम सब मि‍लकर एक ऐसे समाज के निर्माण में योगदान करें जहां महिलाओं को अपनी पूरी क्षमता का एहसास हो सके और राष्ट्र के विकास में वह अपना उत्‍कृष्‍ट योगदान दे सकें.

राष्ट्रपति ने कहा, हम सबको एक ऐसे भविष्य के निर्माण में सलंग्‍न होना चाहिए जहां हर भारतीय महिला को समान अवसर और समान व्‍यवहार के रूप में वह सब मि‍ले जिसकी वह हकदार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola