पहचान कौन! जानें भाजपा के किस नेता ने लिया ”रॉकस्टार” अवतार

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनका बयान नहीं बल्कि उनका अलग अंदाज में दिखना है. दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर वॉल पर तस्वीर शेयर की है, जो कि सोशल मीडिया पर […]
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनका बयान नहीं बल्कि उनका अलग अंदाज में दिखना है. दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर वॉल पर तस्वीर शेयर की है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. वे इस तस्वीर में गिटार थामे एक दम रॉकस्टार लुक अपनाए हुए है.
बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर मध्यप्रदेश के इंदौर में बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम से पहले शोभायात्रा भी निकाली गयी, जिसमें कैलाश झूमते-गाते हुए दिखे. यहां चर्चा कर दें कि इस यात्रा में हर बार कैलाश विजयवर्गीय का अनोखा अंदाज लोगों के सामने आता है. वर्ष 2017 में कैलाश पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के लुक में नज़र आये थे.
परंपरा के तहत यदि कोई शख्स कैलाश के लुक को शोभायात्रा से पहले बता पाता है तो उसे ईनाम भी दिया जाता है. पिछले 10 साल से ये सिलसिला चला आ रहा है. इस बार भी हर कोई ये जानने को उत्सुक था कि कैलाश इस साल कौन सा अवतार लेंगे.
आज का #BajarBattu किरदार..#Holi की शुभकामनाएँ 😊#HappyHoli 🙏 pic.twitter.com/BHfKnBYMAf
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 5, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










