अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी को मिला IT का नोटिस

Updated at : 20 Feb 2018 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी को मिला IT का नोटिस

नयी दिल्ली : पीएनबी घोटाला मामले में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी को पूछताछ के लिए आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में अनिता सिंघवी पर निशाना साधा था और कहा कि वह उस कंपनी की डायरेक्टर हैं, जो इस घोटाले में शामिल है. […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
पीएनबी घोटाला मामले में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की पत्नी अनिता सिंघवी को पूछताछ के लिए आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में अनिता सिंघवी पर निशाना साधा था और कहा कि वह उस कंपनी की डायरेक्टर हैं, जो इस घोटाले में शामिल है.

हालांकि सीतारमण के आरोपों के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने बौखलाकर पलटवार किया था और कहा था कि जिस प्रकार के झूठे आरोप निर्मला सीतारमण और उनके सहयोगी लगा रहे हैं वह आपराधिक मानहानि के लिए उत्तरदायी हैं. उन्होंने कहा कि मैं ऐसे सभी आरोपों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के अधिकारों को सुरक्षित रखता हूं.

उन्होंने कहा कि ना तो मेरी पत्नी, बेटे और ना ही मेरा गीतांजलि या नीरव मोदी की किसी भी कंपनी से कोई वास्ता है. गीतांजलि कमला मिल्स प्रॉपटी की किरायेदार थी, कमला मिल्स के मालिक अद्वैत होल्डिंग है, जिसमें मेरी पत्नी और बेटा डायरेक्टर हैं. उन्होंने कहा अद्वैत होल्डिंग के पास एक व्यावसायिक संपत्ति थी, जिसमें फायरस्टोन कभी किरायेदार थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola