ePaper

VIDEO : बच्‍चे को गन प्‍वाइंट पर रख नकाबपोश ने ATM से लूटे पैसे

Updated at : 31 Jan 2018 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : बच्‍चे को गन प्‍वाइंट पर रख नकाबपोश ने ATM से लूटे पैसे

नयी दिल्‍ली : इंदौर में एक नकाबपोश ने हाइटेक तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया है. नकाबपोश ने ATM से पैसे निकालने गये एक जोड़े से भारी रकम लूट ली. इस हाइटेक लूटकांड का वीडियो फुटेज सामने आया है. हालांकि घटना बुधवार की नहीं है, बल्कि 24 जनवरी की है. सीसीटीवी फुटेज के […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : इंदौर में एक नकाबपोश ने हाइटेक तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया है. नकाबपोश ने ATM से पैसे निकालने गये एक जोड़े से भारी रकम लूट ली. इस हाइटेक लूटकांड का वीडियो फुटेज सामने आया है. हालांकि घटना बुधवार की नहीं है, बल्कि 24 जनवरी की है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार नकाबपोश ने रविवार रात 8:30 PM पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया.

न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार इंदौर स्थित ATM पंजाब नेशनल बैंक का है. वीडियो फुटेज में जो दिख रहा है उसके अनुसार, एक व्‍यक्ति ATM से पैसे निकाल रहा है और नकाबपोश अपराधी उस व्‍यक्ति के बच्‍चे पर गन ताने हुए है. एक बार पैसे लूट लेने के बाद भी अपराधी ने उस व्‍यक्ति से और पैसे निकालने के लिए कह रहा है. विरोध करने पर नकाबपोश बच्‍चे पर गन तान देता है. भयभीत व्‍यक्ति उसके बाद ATM से पैसे निकालकर उस नकाबपोश को दे देता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola