भाजपा के विरोध के बहाने एकजुट हुआ विपक्ष, पवार, शरद, हार्दिक, डी राजा व उमर दिखे एकसाथ

Updated:
विज्ञापन
भाजपा के विरोध के बहाने एकजुट हुआ विपक्ष, पवार, शरद, हार्दिक, डी राजा व उमर दिखे एकसाथ

मुंबई : मुंबई में ‘सेव कांस्टीट्यूशन’ मार्च से पहले यहां विपक्षी नेताओं शरद पवार, शरद यादव, डी राजा, हार्दिक पटेल, उमर अब्दुल्ला, दिनेश त्रिवेदी और सुशील कुमार शिंदे ने बैठक की. यह मुलाकात महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटिल के आवास पर हुई. इसके बाद ‘संविधान बचाओ’ मार्च निकालकर भाजपा सरकार का विरोध […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई में ‘सेव कांस्टीट्यूशन’ मार्च से पहले यहां विपक्षी नेताओं शरद पवार, शरद यादव, डी राजा, हार्दिक पटेल, उमर अब्दुल्ला, दिनेश त्रिवेदी और सुशील कुमार शिंदे ने बैठक की. यह मुलाकात महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विखे पाटिल के आवास पर हुई. इसके बाद ‘संविधान बचाओ’ मार्च निकालकर भाजपा सरकार का विरोध किया गया.

राकांपा के नेता प्रफुल्ल पटेल और डीपी त्रिपाठी तथा पूर्व सांसद राम जेठमलानी भी बैठक में मौजूद थे. तृणमूल कांग्रेस ने इस मार्च में हिस्सा लेने के लिए पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को भेजा. ‘सेव कांस्टीट्यूशन’ मार्च को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी दलों की एकजुटता के तौर पर देखा जा रहा है.

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने भी ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया. ‘सेव कांस्टीट्यूशन’ के संयोजक और निर्दलीय सांसद राजू शेट्टी ने कहा कि विपक्षी नेता और मार्च में शामिल होने वाले दूसरे लोग मुंबई विश्वविद्यालय के निकट डॉक्टर बी आर अंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम भी इस मार्च में शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola