सीजफायर उल्लंघन: पाकिस्तानी फायरिंग में एक जवान शहीद, एक बच्चे सहित दो की मौत

Updated at : 20 Jan 2018 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीजफायर उल्लंघन: पाकिस्तानी फायरिंग में एक जवान शहीद, एक बच्चे सहित दो की मौत

जम्मू : पाकिस्तान की ओर से शनिवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे तीन जिलों में गोलियां चलायी गईं जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है. पाकिस्तानी गोलाबारी में आज एक बच्चे सहित दो लोगों की भी मौत हो गयी. 23 साल के […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तान की ओर से शनिवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे तीन जिलों में गोलियां चलायी गईं जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है. पाकिस्तानी गोलाबारी में आज एक बच्चे सहित दो लोगों की भी मौत हो गयी. 23 साल के शहीद जवान का नाम मनदीप सिंह जो कृष्‍णा घाटी सेक्टर में तैनात था. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए गांवों को निशाना बनाते हुए पूरी रात गोलाबारी की और गोलियां दागी.

गांव को निशाना बना रहा है पाकिस्तान

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी और गोलाबारी जारी थी. पाकिस्तान जान-माल को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव को निशाना बना रहा है लेकिन बीएसएफ उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर सेक्टर में सुबह पांच बजे तक गोलीबारी की. इससे अखनूर के कनाचक सेक्टर में दो लोग घायल हो गये तथा एक लड़की को भी मामूली चोट लगी है.

घर छोड़ने को लोग मजबूर
जानकारी के अनुसार, सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले 8,000-9,000 लोग सुरक्षित जगहों पर चले गये हैं और उनमें से ज्यादातर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं. वहीं 1,000 से ज्यादा लोग आर एस पुरा, सांबा और कठुआ क्षेत्रों में बने शिविरों में रह रहे हैं. भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा और जम्मू में नियंत्रण रेखा से लगे हुए इलाकों में अगले तीन दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है.

बुधवार रात से जारी है फायरिंग

पाकिस्तान बुधवार रात से भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रहा है.पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की. रेंजर्स ने बीएसएफ की 45 चौकियों और दर्जनभर गांवों को निशाना बनाया. सीमा पार से भारी गोलीबारी की गयी तथा 82 और 52 एमएम के मोर्टार बम दागे गये, जिसमें बीएसएफ के जवान जगपाल सिंह शहीद हो गये और दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं. सिंह (49) यूपी के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे. सिंह बल की 173वीं बटालियन की अल्फा कंपनी में तैनात थे. गोलीबारी में तीन नागरिक मारे गये, जबकि 27 लोग जख्मी हो गये. इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार की रात भी सीमा पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था और दो नागरिक मारे गये थे.

पाक लगातार तोड़ रहा सीजफायर

वर्षसीजफायर
201880
2017 900
2016437
2015 407
2014562
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola