भारतीय जवानों की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान, सीमा पर कल शाम से कर रहा है फायरिंग

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक कैप्टन घायल हो गया. सेना के कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि […]
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है. मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक कैप्टन घायल हो गया. सेना के कैप्टन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया. उन्होंने मंगलवार शाम पुंछ के चाकन दा बाग इलाके में एलओसी पर गोलीबारी की.
अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवानों ने जवाब में गोली चलायी और देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही. यहां उल्लेख कर दें के एक दिन पहले ही पुंछ में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना के एक मेजर समेत सात जवान मारे गये थे और चार अन्य घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




