दिल्ली में ठंड से मौत पर LG-केजरीवाल में फिर ठनी, DUSIB सीईओ से मांगा जवाब

Updated at : 08 Jan 2018 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड से मौत पर LG-केजरीवाल में फिर ठनी,  DUSIB सीईओ से मांगा जवाब

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच एक बार फिर ठन गयी है. इस बार झगड़े का कारण बना दिल्ली में ठंड से मौत. केजरीवाल ने इस मामले में उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है. सीएम केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया और उपराज्यपाल पर निशाना साधते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच एक बार फिर ठन गयी है. इस बार झगड़े का कारण बना दिल्ली में ठंड से मौत. केजरीवाल ने इस मामले में उपराज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है. सीएम केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया और उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए DUSIB (दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड) के सीइओ को नोटिस भेजा है.

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल दिल्ली में ठंड से 44 बेघर लोगों की मौत हुई. इस मामले में DUSIB (दिल्ली अर्बन शेल्टर इंप्रूवमेंट बोर्ड) के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहे हैं. केजरीवाल ने आगे लिखा, इस साल एलजी ने एक बेकार अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया. एलजी अधिकारियों को नियुक्त करने से पहले हमसे मशविरा लेने से इनकार करते रहे हैं. ऐसे में हम सरकार कैसे चलाएं?’.

केजरीवाल के ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ठंड से मौत मामले पर सवाल उठाया. उन्‍होंने भी ट्वीट किया, इस अधिकारी के खिलाफ असेंबली कमेटी ने उनके सर्विस रिकॉर्ड के दौरान प्रतिकूल टिप्पणी की थी. प्रमुख सचिव कुट्टी कमेटी के खिलाफ इस अधिकारी का बचाव करने हाई कोर्ट तक गए थे. माननीय उपराज्यपाल ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola