लोस में ओबीसी विधेयक पर हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2018 4:00 PM
भाजपा सदस्यों के बीच नोकझोंक, कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित नई दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक में राज्यसभा द्वारा किए गए संशोधन के स्थान पर लगाए गए वैकल्पिक संशोधनों पर आज लोकसभा में चर्चा के दौरान सत्तारुढ भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने […]
भाजपा सदस्यों के बीच नोकझोंक, कार्यवाही दिनभर के लिये स्थगित नई दिल्ली, तीन जनवरी (भाषा) ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने संबंधी विधेयक में राज्यसभा द्वारा किए गए संशोधन के स्थान पर लगाए गए वैकल्पिक संशोधनों पर आज लोकसभा में चर्चा के दौरान सत्तारुढ भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
सदस्यों के शोरशराबे के कारण कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद एक बजकर 35 मिनट पर दिनभर के लिये स्थगित कर दी गई. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने संविधान (123वां) संशोधन विधेयक में लाए गए वैकल्पिक संशोधनों को विचारार्थ और पारित के लिए लोकसभा में पेश किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










