नितिन पटेल को मिला हार्दिक का साथ, कहा अगर भाजपा में सम्मान नहीं तो कांग्रेस के साथ आयें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2017 5:00 PM
अहमदाबाद : नितिन पटेल की नाराजगी के बाद विजय रुपाणी सरकार में जारी घमासान के बीच आज पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर भाजपा में उनका सम्मान नहीं हो रहा है, तो वे 10 विधायकों के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस से संपर्क कर सकते हैं. वहीं भाजपा नेता नरोत्तम पटेल ने भी नितिन […]
अहमदाबाद : नितिन पटेल की नाराजगी के बाद विजय रुपाणी सरकार में जारी घमासान के बीच आज पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि अगर भाजपा में उनका सम्मान नहीं हो रहा है, तो वे 10 विधायकों के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस से संपर्क कर सकते हैं. वहीं भाजपा नेता नरोत्तम पटेल ने भी नितिन पटेल के पक्ष में आवाज बुलंद की. मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम पटेल ने कहा कि उन्होंने इस्तीफे के बारे में कुछ भी नहीं कहा, मैं जानता हूं कि वो नाराज हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं. नितिन भाई गुजरता के उपमुख्यमंत्री हैं और थोड़े नाराज हैं, क्योंकि उन्हें उनके पसंद का विभाग नहीं मिला है. मैं यह चाहता हूं कि पार्टी उन्हें उनकी इच्छानुसार विभाग दे.
पटेल की पार्टी के साथ नाखुशी के बारे में किये गये सवाल पर रुपाणी बिना कोई जवाब दिये चले गये. गुरुवार को विभागों के बंटवारे के बाद नितिन पटेल मीडिया ब्रीफिंग में कुछ नहीं बोले थे और जल्दी चले गये थे. उस समय रुपाणी ने कहा था, यह सच नहीं है कि वित्त विभाग संभालने वाले मंत्री कैबिनेट में नंबर दो है. नितिन पटेल हमारे वरिष्ठ नेता है और वह नंबर दो बने रहेंगे. काफी प्रयासों के बावजूद नितिन पटेल से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










