शर्मनाक! दिल्ली में क्र‍िसमस के दिन बिहार की मॉडल से गैंगरेप

Updated at : 28 Dec 2017 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! दिल्ली में क्र‍िसमस के दिन बिहार की मॉडल से गैंगरेप

नयी दिल्ली : क्रिसमस के दिन जब पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था. ठीक उसी दिन दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में तीन युवकों ने एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पीडिता मूल रुप से बिहार की रहने वाली जो एक मॉडल भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्रिसमस के दिन जब पूरा देश जश्न में डूबा हुआ था. ठीक उसी दिन दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में तीन युवकों ने एक 19 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पीडिता मूल रुप से बिहार की रहने वाली जो एक मॉडल भी है.

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मॉडल ने 26 दिसंबर को पुलिस को सूचित किया था कि तीन लोगों ने एक मकान में उससे गैंगरेप किया. उसने पुलिस को बताया कि मॉडल आरोपियों से 15-20 दिन पहले मिली थी और उन लोगों ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह मुंबई के एक फिल्म और टीवी निर्देशक से उसकी मुलाकात करवाएंगे.

मॉडल 25 दिसंबर को उनसे एक मॉल में मिली जहां से वह उसे एक मकान में ले गये और उससे गैंगरेप किया. आरोप है कि कमरे में कुछ नशीला पदार्थ खिला कर लड़की के साथ तीनों ने रेप किया. 25 की रात को जब लड़की को पूरी तरह से होश आया तो उसने तुंरत 100 नम्बर पर फोन कर दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola