अभी फैसला नहीं हुआ कि सोनिया संप्रग की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नहीं : वीरप्पा मोइली

Published at :26 Dec 2017 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
अभी फैसला नहीं हुआ कि सोनिया संप्रग की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नहीं : वीरप्पा मोइली

हैदराबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है कि सोनिया गांधी संप्रग की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए पद से हट जाएंगी. मोइली ने स्वीकार किया कि ऐसी मांग है कि सोनिया इस पद पर बनी रहें. […]

विज्ञापन

हैदराबाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है कि सोनिया गांधी संप्रग की अध्यक्ष बनी रहेंगी या नए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए पद से हट जाएंगी. मोइली ने स्वीकार किया कि ऐसी मांग है कि सोनिया इस पद पर बनी रहें. लेकिन उन्होंने कहा कि इसी महीने कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके राहुल भी इस पद को संभालने के लिए सक्षम हैं.

मोइली ने कल पीटीआई से कहा, राहुल गांधी भी सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि संप्रग की अध्यक्षता के बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और यह उन (सोनिया तथा राहुल) पर छोड़ दिया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष के पद से सोनिया गांधी के हटने के बाद अटकलें लगायी जा रही हैं कि राहुल गांधी संप्रग अध्यक्ष का पद भार संभालेंगे या सोनिया इस पद पर बनी रहेंगी.

मोइली ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष केरूप में अपने 19 साल के कार्यकाल के दौरान काफी अच्छी तरह से पार्टी को संभाला. मोइली ने कहा कि पार्टी को उनका परामर्श मिलता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola