बीकानेर जमीन घोटाला मामले में दो गिरफ्तार, कहीं अब रॉबर्ट वाड्रा का नंबर तो नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Dec 2017 12:18 PM
नयी दिल्ली : जमीन घोटाले में फंसे सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. शुक्रवार को बीकानेर जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मामले में कांग्रेस के नेता महेश नागर […]
नयी दिल्ली : जमीन घोटाले में फंसे सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. शुक्रवार को बीकानेर जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार मामले में कांग्रेस के नेता महेश नागर के ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आपको बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा की ओर से जमीन की डील कांग्रेस नेता महेश नागर ने ही की थी. ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता महेश नागर के ड्राइवर अशोक कुमार औऱ जय प्रकाश को गिरफ्तार किया है. अशोक कुमार ने बीकानेर की जमीन राबर्ट वाड्रा की कंपनी को बेची थी.
दरअसल, बीकानेर में 270 बीघा जमीन 79 लाख में खरीदी गयी थी और इसके बाद तीन साल में 5 करोड़ में बेच दी गयी. इसी को लेकर ईडी ने वाड्रा के करीबियों के यहां छापेमारी भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










