बिना ड्राइवर के ‘ट्रायल रन’ के लिए चली मेट्रो ट्रेन दीवार से टकराई, 25 को होना है उद्‌घाटन

Updated at : 20 Dec 2017 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिना ड्राइवर के ‘ट्रायल रन’ के लिए चली मेट्रो ट्रेन दीवार से टकराई, 25 को होना है उद्‌घाटन

नयी दिल्ली : बिना ड्राइवर के ‘ट्रायल रन’ के लिए चली मेट्रो ट्रेन कल यहां कालिंदी कुंज डिपो में एक दीवार से टकराई और उसे तोड़ते हुए बाहर आ गयी. मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि 25 दिसंबर को इस मेट्रो ट्रेन का उद्‌घाटन होना है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बिना ड्राइवर के ‘ट्रायल रन’ के लिए चली मेट्रो ट्रेन कल यहां कालिंदी कुंज डिपो में एक दीवार से टकराई और उसे तोड़ते हुए बाहर आ गयी. मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि 25 दिसंबर को इस मेट्रो ट्रेन का उद्‌घाटन होना है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्‌घाटन करने वाले हैं.

गौरतलब है कि नोएडा के बॉटनिकल गार्डेन से कालकाजी तक के लिए सीधी मेट्रो रेल लाइन तैयार हो गयी है, जिसे मजेंटा मेट्रो रेल लाइन नाम दिया गया है. मेट्रो की नयी रेल लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डेन से जनकपुरी वेस्ट तक बिछाई गयी है. यह दिल्ली-एनसीआर वालों के साथ देश के अन्य हिस्सों से राष्ट्रीय राजनधानी में आने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी. लेकिन उद्‌घाटन से पूर्व ही ट्रायल के दौरान ऐसी दुर्घटना होने से कई सवाल खड़े हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola