11 फरवरी की टॉप 20 खबरें: बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिस, पाकिस्तान की निकल गई हेकड़ी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2026 6:55 AM
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, फोटो पीटीआई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए मंगलवार को कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने नोटिस दिया. जिसमें 118 विपक्षी सांसदों ने साइन किया. बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव का जब तक निपटारा नहीं हो जाता है, तब तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है. उसने बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पास हुआ, तो क्या सरकार पर होगा कोई असर?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने और विपक्ष की आवाज अनसुनी करने का आरोप लगा है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको अपनी बात कहने का हक होता है, विपक्ष को भी यह अधिकार है कि वह अपनी बात कहे. इस आलेख में यह जानकारी दी जा रही है कि अगर किसी लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए नोटिस दिया जाता है, तो आगे की क्या प्रक्रिया है और अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो उसका असर सरकार पर और लोकसभा अध्यक्ष पर क्या होगा? पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. बिरला ने खींची लकीर, नोटिस का निपटारा पहले, फिर सदन में वापसी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव नोटिस पर बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह
विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया. नोटिस में 118 सांसदों के साइन हैं, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस्ताक्षर नहीं हैं. विपक्ष का आरोप है कि बिरला ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को बोलने से रोका था. साथ ही, आठ MPs को सस्पेंड करने का भी प्रस्ताव रखा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. सरकार ने बनाया नया IT नियम: AI कंटेंट लेबल करना हुआ जरूरी, टेकडाउन का भी समय घटाया
10 फरवरी को MeitY ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए एक नया आदेश जारी किया है. इसके तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब आपत्तिजनक कंटेंट को सिर्फ तीन घंटे के अंदर हटाना होगा. साथ ही, AI से बनाया गया कंटेंट लेबल करना भी जरूरी कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मान गया पाकिस्तान! 15 फरवरी को श्रीलंका में होगा मैच
पाकिस्तान सरकार ने मेंस क्रिकेट टीम को ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना तय मैच खेलने की इजाजत दे दी है. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. PM Modi, सोनिया गांधी से मिले सचिन तेंदुलकर; अर्जुन की शादी का दिया न्योता
दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से उनके आवास जाकर मुलाकात की. इस दौरान सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली, बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी साथ थे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं थम रही है. मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद हमलावर दुकान का शटर बंद कर फरार हो गए. पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्या के साथ-साथ अपराधियों ने दुकान से पैसे भी लूट लिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी 2026 में? जान लें ताजा अपडेट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) के लाभुक किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है. सरकार ने अभी तक आधिकारिक रिलीज तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि पिछले पैटर्न के मुताबिक यह फरवरी से मार्च 2026 के बीच किसानों के बैंक खाते में भेजी जा सकती है. यहां पढ़ें पूरी खबर.
9. अजित पवार का प्लेन क्रैश हादसा या साजिश? रोहित पवार ने उठाए सवाल
Ajit Pawar Plane Crash: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पिछले महीने हुए उस विमान हादसे में साजिश का संदेह है जिसमें उनके चाचा एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गयी थी. उन्होंने विशेषज्ञ एजेंसियों के जरिए इस हादसे की पूरी जांच कराने की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी खबर.
10. युवा साथी योजना : बंगाल को ममता बनर्जी का तोहफा, अप्रैल से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए
पश्चिम बंगाल के अंतरिम बजट में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जिस ‘युवा साथी योजना’ की घोषणा की थी, वह जल्द ही लागू होने जा रहा है. ममता बनर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी है. बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा है कि अगस्त में शुरू होने वाली ‘युवा साथी योजना’ अप्रैल में ही शुरू होगी. यानी अप्रैल से ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता मिलने लगेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. चुनाव आयोग 28 फरवरी को पब्लिश करेगा बंगाल का फाइनल वोटर लिस्ट, ये है SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा मार्च में कभी भी हो सकती है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ पश्चिम बंगाल) ने मंगलवार को SIR 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया. इसमें कहा गया है कि 28 फरवरी को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जायेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें .
12. चुनाव से पहले सिस्टम होगी री-सेट, इलेक्शन कमीशन ने दिये अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश
अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश दिये हैं. आयोग ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस बार किसी को लोकल एडवांटेज नहीं लेने दिया जायेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. बिहार में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे और 12 पुल, 74000 करोड़ का बजट पास, सरकार का बड़ा प्लान
बिहार में सड़क और पुल निर्माण को लेकर सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है. दो ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, पांच एक्सप्रेसवे, हजारों किलोमीटर नई सड़कें और कई नए पुल बनाए जाएंगे. पथ निर्माण विभाग में 1300 पदों पर बहाली भी होगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. नीतीश सरकार 25 जिलों में खोलेगी नई चीनी मिलें, बिहार बनेगा हब, डीएम को निर्देश जारी
बिहार सरकार 25 नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी कर रही है. साथ ही वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिलों को भी फिर से चालू किया जाएगा. इस कदम से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. 1000 रुपये में बिहार से दिल्ली का सफर, गांधी मैदान से खुलेंगी बसें, BSRTC ने जारी किया टाइम-टेबल और किराया
बाहर रहने वाले बिहारियों को राहत देने के लिए BSRTC ने 200 विशेष बसें चलाई हैं. बिहार से दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों के लिए सब्सिडी वाला सस्ता किराया तय किया गया है. इससे ट्रेन टिकट की परेशानी कम होगी और यात्रा आसान बनेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. संकट में राजपाल यादव का सहारा बने तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद उनका परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है. इस समय कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं. तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा 6500mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस
Oppo ने भारत में Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है, जो K14 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. आखिरी के 7 दिनों में करें UP Board की तैयारी, अपनाएं ये 5 टिप्स
यूपी बोर्ड की परीक्षा अब बहुत नजदीक आ चुकी है. ऐसे में लाखों स्टूडेंट्स अपनी तैयारी को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. अगर आप आखिरी 7 दिनों में सही तरीके से तैयारी कर लें, तो अच्छे नंबर लाना बिल्कुल संभव है. एग्जाम के लिए 5 जरूरी टिप्स यहां देख सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. माला बेचने से फिल्मी पर्दे तक, मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का टीजर रिलीज
महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में उनका मासूम, रोमांटिक और एक्शन से भरा अंदाज दिखता है, साथ ही मणिपुर की राजनीति और सामाजिक सच्चाइयों की झलक भी मिलती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. राजपाल यादव की मदद करेंगे सोनू सूद, चेक बाउंस मामले में हुई है जेल
राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में जेल पहुंचे तो फिल्म इंडस्ट्री से मदद के हाथ आगे आए हैं. सोनू सूद, तेज प्रताप और अन्य लोगों ने आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है. जानिए, राजपाल यादव को किसने-किसने मदद का ऐलान किया है? पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










