Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा 6500mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

Updated at : 10 Feb 2026 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Oppo K14x 5G Launched

ओप्पो K14x 5G लॉन्च

Oppo ने भारत में Oppo K14x 5G लॉन्च कर दिया है, जो K14 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है. फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. यह दो कलर ऑप्शन और दो RAM-स्टोरेज वेरिएंट्स में अवेलेबल है.

विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने आज अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की नई K14 सीरीज का पहला बजट मॉडल है. इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek प्रोसेसर दिया गया है. ऐसे में बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉर्मेंस के चलते यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

Oppo K14x 5G की कीमत

कंपनी ने Oppo K14x 5G को दो वेरिएंट 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च किया है. बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस मॉडल पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है. 16 फरवरी से इस मॉडल को कंपनी के ऑफिशियल साइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है. फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है.

डिजाइन और डिस्प्ले डिटेल्स

डिजाइन कि बात करें, तो Oppo K14x में फ्लैट एजेस, फ्लैट बैक पैनल और पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. कैमरा सेटअप में दो सेंसर और LED फ्लैश शामिल है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है. डिस्पले IP64 रेटिंग से लैस है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए, Oppo K14x के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. साथ ही फोटोग्राफी के लिए AI Perfect Shot, AI Recompose और AI Eraser 2.0 जैसे एआई फीचर्स भी मिलेंगे.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

परफॉर्मेंस के लिए, Oppo K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. यह मॉडल ColorOS 15 पर चलेगा.

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है. Oppo K14x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 22.4 घंटे वीडियो प्लेबैक, 11.1 घंटे गेमिंग और 51.4 घंटे कॉलिंग तक का बैकअप दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F70e 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा 120Hz स्मूद डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola