ePaper

बांग्लादेश में फिर एक हिंदू की हत्या, कारोबारी को दुकान में घुसकर मार डाला

Updated at : 10 Feb 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Bangladesh Hindu Murder

बांग्लादेश में हिंदू कारोबारी की हत्या, सांकेतिक एआई तस्वीर

Bangladesh Hindu Murder: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं थम रही है. मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक हिंदू व्यक्ति की उसके दुकान में घुसकर हत्या कर दी. हत्या के बाद हमलावर दुकान का शटर बंद कर फरार हो गए. पीड़ित परिवार का कहना है कि हत्या के साथ-साथ अपराधियों ने दुकान से पैसे भी लूट लिए.

विज्ञापन

Bangladesh Hindu Murder: बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में अज्ञात लोगों ने 62 वर्षीय एक हिंदू व्यापारी की दुकान के अंदर घुसकर हत्या कर दी. हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर व्यापारी को मार डाला. त्रिशाल पुलिस थाने के प्रमुख मोहम्मद फिरोज हुसैन ने समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24डॉटकॉम को बताया कि यह घटना सोमवार रात उपजिला के बोगर बाजार चौराहे पर हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान साउथकंडा गांव के निवासी सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो ‘भाई भाई एंटरप्राइज’ के मालिक थे.

‘हमलावरों ने हत्या के बाद दुकान कर शटर बंद कर दिया’

हुसैन ने बताया कि हमलावरों ने सरकार पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद उसे दुकान के अंदर छोड़ दिया. इसके बाद बाहर आकर शटर बंद कर दिया. इधर सरकार का परिवार उसे ढूंढ रहा था और जब उन्होंने दुकान के शटर खोले, तो वह खून से लथपथ पाया गया. सरकार को तुरंत मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हत्या के बाद दुकान से लूट लिए पैसे

पीड़ित के बेटे सुजान सरकार ने बताया ‘‘हमारा चावल का पुराना कारोबार है. किसी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं थी. अपराधियों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद दुकान से कई लाख टका लूट लिये.’’ उन्होंने मांग की कि उनके पिता के हत्यारों की जल्द से जल्द पहचान की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. सरकार की हत्या अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर की गई हिंसा की ताजा घटना है. दिसंबर में कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से बांग्लादेश में हिंदू आबादी कई घटनाओं से प्रभावित हुई है.

अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ होते रहते हैं हमले

पिछले महीने बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने आरोप लगाया था कि जैसे-जैसे आम चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, देश में सांप्रदायिक हिंसा खतरनाक दर से बढ़ रही है. परिषद ने कहा कि उसने अकेले दिसंबर 2025 में सांप्रदायिक हिंसा की 51 घटनाएं दर्ज कीं गई है.
बांग्लादेश में 12 फरवरी को संसदीय चुनाव होंगे. लेकिन मतदान से 48 घंटे पहले एक हिंदू की हत्या से इलाके में सनसनी है. वर्ष 2022 की जनगणना के अनुसार बांग्लादेश में हिंदू आबादी लगभग एक करोड़ 31 लाख है, जो देश की कुल आबादी का लगभग 7.95 फीसदी है. (इनपुट भाषा)

Also Read: Bangladesh-US Trade Deal : बांग्लादेशी उत्पादों पर डोनाल्ड ट्रंप के रहम का कारण क्या?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola